*सी.बी.एस.ई. मूल्यांकन प्रणाली पर जीव विज्ञान शिक्षकों का सामुदायिक मंथन* « 20/Dec/2016
*भारतीय विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-39, चंडीगढ़ मार्ग, लुधियाना* में दिनांक 20 दिसंबर 2025 को *लुधियाना सहोदय स्कूल काॕम्प्लेक्स* कम्युनिटी सर्कल मीटिंग – राउंड 2 का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला सीनियर सेकेंडरी कक्षाओं के जीवविज्ञान विषय पर केंद्रित रही। इस कार्यशाला का प्रारंभ पंजीकरण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। तत्पश्चात विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य एवं पी.जी.टी. जीव विज्ञान शिक्षक कुमार गौरव द्वारा सी.ओ.पी. का अभिनंदन करते हुए कार्यक्रम का आरंभ किया गया।इस कार्यशाला में लुधियाना के विभिन्न विद्यालयों से आए लगभग 20 जीव विज्ञान शिक्षकों ने भाग लिया और अपने अनुभव सांझा किए।कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की संकल्पनात्मक स्पष्टता, अनुप्रयोग आधारित एवं दक्षता-आधारित अधिगम, मूल्यांकन में पारदर्शिता व एकरूपता, तथा सी.बी.एस.ई. परीक्षा दिशा निर्देशों के अनुरूप मूल्यांकन सुनिश्चित करना रहे।
इस दौरान मूल्यांकन फ्रेमवर्क, प्रश्नपत्र की संरचना व प्रकार, अंक वितरण का अधिगम परिणामों से सामंजस्य तथा संतुलित एवं समग्र ब्लूप्रिंट विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती उपासना जी मोदगिल द्वारा शिक्षकों को संबोधित करते हुए ऐसी अकादमिक बैठकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक बताया गया।अंत में प्रतिभागी शिक्षकों ने भी इस कार्यशाला को अत्यंत उपयोगी बताया और प्राप्त ज्ञान को नियमित परीक्षा प्रणाली में लागू करने की तत्परता व्यक्त की।